Karate Belt Order | कराटे बेल्ट के रंग और उनकी कक्षायें।

नमस्कार साथियो आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि Karate Belt Order क्या है। अगर आप लोग जानना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहे या इस आर्टिकल को शुरू से लेकर आखिरी तक रीड करें, ताकि आप बेहतर तरीके से समझ पाए कि कराटे बेल्ट आर्डर क्या है।

लगभग सभी लोग जानना चाहते हैं कि एक ब्लैक बैल्ट प्राप्त व्यक्ति के अंदर कितना कौशल और क्षमता होती है। लेकिन केवल एक बैल्ट के कमर पर बंध जाने से हम उसकी दक्षता और कौशल को कैसे जान सकते हैं यह हम नहीं जानते। आज के इस पोस्ट Karate Belt Order के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

ज्यादातर लोग केवल दो या तीन बेल्टों के बारे में ही जानते है। एक तो पहली बैल्ट जिसे हम सफ़ेद (व्हाइट) बैल्ट कहते हैं। जो कि शुरूआती प्रशिक्षण में पहनी जाती है। आपको बताते चलें की व्हाइट बैल्ट ही एक ऐसी बैल्ट है जिसे पहनने का गौरव सबसे ज्यादा लोगों को प्राप्त होता है।

उसके बाद दूसरी येलो बैल्ट होती है। जिसके बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। येलो बैल्ट में लोग मार्शल आर्ट को ठीक से समझने लगते हैं, और मार्शल आर्ट के मूव्स थोड़े बहुत सही ढंग से करने लगते हैं। येलो बैल्ट प्राप्त करने वालों का प्रतिशत व्हाइट बैल्ट से थोड़ा सा कम ही है। क्यों की येलो बैल्ट तक पहुंचने में भी काफी मेहनत लगती है। और काफी लोग येलो बैल्ट पर भी क्विट कर देते हैं।

उसके बाद तीसरी बैल्ट है ब्लैक बैल्ट जिसके बारे में जानने वाले लोग बहुत तादाद में हैं, लेकिन इसे प्राप्त करने वालों का प्रतिशत काफी कम है। क्यों कि मार्शल आर्ट में ब्लैक बैल्ट प्राप्त करना लोहे के चने चबाने जैसा है। मार्शल आर्ट में ब्लैक बैल्ट प्राप्त करने का प्रतिशत मात्र 3.2% है, जो की बहुत ही कम है।

साथिओ आज इस आर्टिकल Karate Belt Order को पड़ने के बाद आपको अपने सभी प्रश्नों का उत्तर मिल जायेगा। क्यों कि इन तीन बेल्टों के अलावा भी मार्शल आर्ट में कई बैल्ट होती हैं जिनकी अपनी-अपनी विशेषताएं होती हैं। जिनके वारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।

आज इस लेख में हम आपको कराटे की सभी बैल्ट और उनके कलर की पूरी जानकारी देंगे इसलिए इस लेख को अंत तक पड़ें जिससे की आप अच्छे से समझ पाएं की मार्शल आर्ट में कितनी बैल्ट होती हैं और उनके रंग क्या-क्या हैं। इन सब बातों से पहले हम यह जान लेते हैं कि मार्शल आर्ट में बैल्ट द्वारा रैंकिंग करने का यह विचार कहाँ से और कब आया था।

Origin of the Karate Belt

कराटे बैल्ट की उत्पत्ति के बारे में कई धारणायें हैं लेकिन कुछ प्रशिक्षकों का मानना है, कि पहले केवल एक ही बेल्ट होती थी जिसे सफ़ेद बेल्ट कहते थे। उस समय सफ़ेद बेल्ट से प्रशिक्षण शुरू किया जाता था वह बैल्ट समय के साथ-साथ धूल-मिटटी और पसीने से गहरी होती जाती थी।

जिस छात्र की बैल्ट जितनी पुरानी और गन्दी होती थी उसका कौशल उतना ही अच्छा माना जाता था। कराटे बैल्ट को धोने का रिवाज शुरू से ही नहीं था। वर्षों उसी बैल्ट को पहनकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के कारण उस बेल्ट का रंग भी डार्क हो जाता था जिसे ब्लैक बैल्ट कहते थे।

इसके अलावा कुछ प्रशिक्षक यह भी कहते हैं कि एक जापानी जूडो प्रशिक्षक द्वारा पहली बार रंगीन बेल्ट का प्रयोग जूडो छात्रों की प्रगति को दर्शाने के लिए किया गया था। यह प्रशिक्षक आधुनिक जूडो के संस्थाक के रूप में जाने जाते थे। जिनका नाम डॉ० जिगोरो कानो था। साथिओ इस पोस्ट में आपको Karate Belt Order की सभी जानकारियां दी गयी हैं।

लगभग 1880 के दौरान पहली बार कराटे बैल्ट प्रणाली का चयन किया गया था। उसके बाद 1900 की शुरुआत में इसमें कुछ और कलर की बैल्ट भी शामिल की गयी थीं। उसके लगभग 30 वर्षों बाद यह बैल्ट प्रणाली प्रगति दर्शाने के मुख्य चलन में आनी शुरू हुई उस समय सफ़ेद बैल्ट नए छात्रों के लिए थी और ब्लैक बैल्ट प्रशिक्षकों के लिए थी।

Karate Belt Order | कराटे बेल्ट के रंग और उनकी कक्षायें।

Karate Belt Order

कराटे में आपकी प्रगति दर्शाने के लिए एक रंगीन बेल्ट प्रणाली का उपयोग किया जाता है। साथियो जैसा की आप सभी ने देखा होगा कि सभी मार्शल आर्टिस्ट और कराटे छात्र अपनी कमर पर एक मोटे सूती खादी से बनी बैल्ट पहनते हैं। जो की अलग-अलग कलर की होती हैं। यह बैल्ट कलर कराटे छात्रों के कौशल और दक्षता को दर्शाते हैं। सभी मार्शल आर्ट में Karate Belt Order एक ही जैसा हो ऐसा जरूरी नहीं है। यह मार्शल आर्ट स्टाइल के अनुसार अलग भी हो सकता है।

जब आप कराटे सीखने के दौरान अपनी परीक्षा पास करते हैं तो आप एक अलग कराटे बेल्ट रंग अर्जित करते हैं। जैसे-जैसे छात्र आगे बड़ते हैं वैसे-वैसे उनकी बैल्ट का रंग भी गहरा होता जाता है यह मार्शल आर्ट में प्रगति दर्शाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया है। कराटे में आप एक सफेद बेल्ट के साथ अपनी यात्रा शुरू करते हैं। उसके बाद विभिन्न रंगीन कराटे बेल्ट के माध्यम से आपके कौशल का विस्तार किया जाता है।

Karate Belts Colors and Kyu 

जापान में कराटे बेल्ट क्यू को कक्षा के रूप में विभाजित किया गया है। जो कि उच्च स्तर से निम्न स्तर की प्रणाली में दर्शाया गया है। कराटे में भी आपकी उन्नति निम्न स्तर की Kyu की दिशा में होती है।

जैसे की कराटे में ब्लैक बेल्ट के पहले ब्राउन बेल्ट होती है। जो कि सबसे उच्च स्तर की बेल्ट मानी जाती है। लेकिन उसका Kyu नंबर 1 है। जबकि सफेद बेल्ट जो की सबसे निम्न स्तर की बेल्ट है उसका Kyu नंबर 12 है।

अगर आपको यह पोस्ट Karate Belt Order जानकारी अच्छी लगे तो इस पोस्ट को शेयर अवश्य करें और अगर आपके पास कोई सुझाव हो तो निचे कमेंट करके जरूर बतायें और इस तरह की रोचक जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लीये हमारी हिंदी साइट कराटे सीखो.कॉम  का अनुसरण करें धन्यबाद।

All Karate Belts

Karate Belt Colors——————-Kyu——————-Test Fee.     

  1. White Belt                                  12                               250/Rs.
  2. Yellow Belt                                 11                                300/Rs.
  3. Orange Belt                                10                                350/Rs.
  4. Green Belt                                  09                                400/Rs.
  5. Blue Belt                                    08                                450/Rs.
  6. Blue Senior Belt                          07                                500/Rs.
  7. Purple Belt                                 06                                550/Rs.
  8. Purple Senior Belt                      05                                600/Rs.
  9. Red Belt                                    04                                 650/Rs.
  10. Red Senior Belt                          03                                700/Rs.
  11. Brown Belt                                  02                                750/Rs.
  12. Brown Senior belt                      01                               800/Rs.

अगर आप मार्शल आर्ट ट्रेनिंग शुरू करना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें।

6 thoughts on “Karate Belt Order | कराटे बेल्ट के रंग और उनकी कक्षायें।”

  1. Sir aapki offline fees kitni 12 belt Tak ki aur trial fees matalab total fees bad mujhe ek rupaye ke liye bhi apne papa se na magne paden

    Reply
  2. नमस्कार sir कृपया कराटे सीखने की टोटल फीस बताईए पूरा कोर्स की ओर कितने दिन मैं हम सिख सकते हैं मार्शल आर्ट प्लीज sir

    Reply

Leave a Comment

Translate »