Best Martial Arts Training | जानिए मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के बारे में।

हेलो साथियो, कैसे हैं आप सब लोग? चलिए आज हम आपको martial arts training के बारे में बताते हैं। लगभग सभी उम्र के लोगों को मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के बारे में जानने की इच्छा होती है। अगर आप भी मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें क्यों कि यह आर्टिकल आपके लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।

अगर आप मार्शल आर्ट ट्रेनिंग शुरू करना चाहते हैं तो आप के लिए एक अच्छी खबर यह है कि मार्शल आर्ट सीखना आपके लिए काफी आसान हो सकता है। आपके इस निर्णय से आपको न केवल अच्छा स्वास्थ मिलेगा बल्कि यह आपकी सुरक्षा के लिए भी बेहद जरुरी है।

Martial arts Learning

चुनौतियों से परिपूर्ण मार्शल आर्ट सीखने के लिए आपको सबसे पहले केवल एक दृढ़संकल्प की जरुरत है। और दूसरा एक सही प्रशिक्षक और सही डोजो(मार्शल आर्ट स्कूल) की, आपके लिए यह खोज करना कठिन हो सकता है क्योंकि जब बात चुनने की हो तो हम सही निर्णय नहीं ले पाते।

क्यों कि बहुत सारे मार्शल आर्ट अकैडमी हैं जो मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग नियमित रूप से दे रहे हैं और यदि आप अनुभवहीन हैं तो आप नहीं जानते कि उनसे क्या उम्मीद की जाए। मुझे उम्मीद है कि यह लेख martial arts training आपको एक नई दिशा प्रदान करेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा तो हमारे साथ बने रहें।

Martial arts Inspiration

यदि आप जानना चाहते हैं मार्शल आर्ट में शामिल होने का आपका सही मकसद क्या है। तो आप निश्चिंत रहें क्यों कि आपका उद्देश्य विशिष्ट हो सकता है। इस उद्देश्य को आप ऐसे पहचान सकते हैं। जैसे- हम हमेशा खुद की रक्षा करना सीखना चाहते थे। या हमें हमेशा कराटे की फिल्में देखना अच्छा लगता था।

या आपको अक्षय कुमार सर, जेट ली सर, जैकी चैन सर, ब्रूस ली सर, और टाइगर श्रॉफ सर की फ़िल्में देखना पसंद है। यह सब शायद आपको मार्शल आर्ट कि ओर अग्रसित करता है। यह सब एक संयोजन है बस इस संयोजन को स्वीकार करें और मार्शल आर्ट में शामिल हों। इस पोस्ट martial arts training में आपको सभी जरुरी जानकारी दी जाएंगी इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

यह भी हो सकता है कि मार्शल आर्ट्स सीखने का आपका मकसद उपरोक्त बातों से काफी अलग हो आप मार्शल आर्ट शुरू कर सकते हैं क्योंकि हकीकत यह है की आप अपने आत्मविश्वास का निर्माण करना चाहते हैं और आप इसे कर भी सकते हैं जो कि भविष्य में आपके जीवन का तरीका बन जाता है।

Best Martial Arts Training | जानिए मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के बारे में जानिए
Martial arts training

Martial arts training age Limit

वैसे तो आप 5 वर्ष से ऊपर किसी भी उम्र में मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर सकते हैं लेकिन मार्शल आर्ट सीखने के लिए सही उम्र 7 वर्ष से 30 वर्ष के बीच रखी गयी है अगर आप चालीस साल से ऊपर हैं और आपको लगता है कि आप इस तरह की कला शुरू करने के लिए बहुत बूढ़े नहीं हैं।

तो आपकी मार्शल आर्ट सिखने की संभावना ज्यादा है। लगभग सभी कलाओं में किसी भी उम्र के लोगों द्वारा और किसी भी शारीरिक एवं मानसिक चुनौती के साथ प्रवेश लिया जा सकता है। उम्र या विकलांगता मार्शल आर्ट में कोई मायने नहीं रखती आपको प्रयासरत रहने की जरुरत है।

आप मार्शल आर्ट की एक शैली जैसे- कराटे से काफी खुश हो सकते हैं जिसमें काता (काल्पनिक फाइट) एवं कुमीते (फाइट तकनिक) का बहुत ही अच्छा संयोजन है। अब आप जानना चाहेंगे की हमारे लिए कौन सी आर्ट सबसे अच्छी है। तो हम आपको बता दें कि इस सवाल के कई जबाब हो सकते हैं और सभी के अलग अलग विचार हैं इसके लिए हमें मार्शल आर्ट के इतिहास को खंगाल ने की जरुरत पड़ेगी।

Types of Martial arts in India

अक्सर मार्शल आर्ट में कहा जाता है की जापान ने हमें केंडो और जूडो दिया, चीन ने हमें कुंग फू दिया, कोरिया ने हमें ताइक्वांडो दिया, और थाईलैंड ने हमें मुई थाई दिया एशिया में बहुत सारी कलाएं हैं। वास्तव में आप लोग इन सभी कलाओं में से प्रत्येक के बारे में सीखना चाहेंगे लेकिन यह इतना आसान नहीं है।

भारत में भी कई मार्शल आर्ट स्टाइल हैं। और प्रत्येक मार्शल आर्ट स्टाइल की अपनी-अपनी विशेषतायें हैं। आपकी सुविधा के लिए इनमें से कुछ मार्शल आर्ट स्टाइल के बारे में इस आर्टिकल में संक्षिप्त विवरण दिया गया है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें जिससे की आप अपने लिए सही मार्शल आर्ट का चयन कर पाएं।

Karate

कराटे एक जापानी शब्द है। कराटे का अर्थ है “एम्प्टी हैंड” यानी कि ‘खाली हाथ’. भारत में “कराटे” मार्शल आर्ट के लिए सबसे ज्यादा प्रयोग में लिया जाने वाला शब्द है। कराटे में हाथ और पैर का बेहतर उपयोग करते हुए किक, पंच, ब्लॉक, चोप, एल्बो, नी, जम्प, स्टान्स, मूव्स, काता, कुमीते, स्ट्रेचिंग आदि बहुत कुछ सिखाया जाता है।

कुंग-फु

कुंग-फु यह तो लगभग सभी लोग जानते हैं की कुंग-फु एक चायनीज मार्शल आर्ट है। कुंग-फु का अर्थ है अपने से पॉवर फुल शत्रू पर विजय प्राप्त करना। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि चीन को मार्शल आर्ट का प्रत्यक्ष ज्ञान देने वाले कोई और नहीं बल्कि एक भारतीय ही थे।

जी हाँ आपने सही सुना, राजकुमार बौधिधर्मन ने ही इस कला का ज्ञान चीन को दिया था। चीन के लोग अब भी इनका नाम बड़े आदर से लेते हैं। चीनीओं ने इस कला को अपनाया भी और इसको विकसित भी किया।

मुएय थाई

मुएय थाई- यह दुनिया की सबसे खतरनाक और घातक मार्शल आर्ट में से एक है। इसमें फाइट के दौरान किक, पंच, एल्बो, नी आदि सभी का भरपूर प्रहार करना सिखाया जाता है। यह एक मार्शल आर्ट होने के साथ-साथ थाईलेंड का राष्ट्रीय खेल भी है। इसी के कारण यह काफी प्रसिद्ध आर्ट है।

ऐकिडो

ऐकिडो- यह एक आधुनिक जापानी मार्शल आर्ट है। ऐकिडो मास्टर मोरीही उशिवास द्वारा विकसित मार्शल आर्ट में कई तकनीकों का समावेश है। ऐकिडो मार्शल आर्ट में लॉक्स, होल्ड्स, ग्रिप्स, थ्रो के आलावा भी बहुत कुछ सिखाया जाता है। इस आर्ट में प्रहार से ज्यादा खुद पर काबू करना सिखाया जाता है।

ताइक्वांडो

ताइक्वांडो मूल रूप से कोरियन मार्शल आर्ट है। ताइक्वांडो को एक स्पोर्ट्स के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। इसीलिए ताइक्वांडो मार्शल आर्ट को ओलम्पिक में भी जगह दी गयी है।

एशिया दुनिया का एकमात्र हिस्सा नहीं है जिसमें मार्शल आर्ट है। एशिया के अलावा ब्राजील के जिउ-जित्सु और कैपोइरिया में भी कई प्रकार की फाइट की शैलियों के बारे में सुना जाता है। अमेरिका और यूरोप में भी मार्शल आर्ट्स की कई शैलियां है।

जिनमें कुश्ती, फ्रेंच सैवेट, मुक्केबाजी, रूसी सैम्बो आदि आर्ट हैं। और यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि इंटरनेट आपके लिए एक अद्भुत संसाधन है। इस पर आप सभी मार्शल आर्ट की जानकारी विस्तार पूर्वक ले सकते हैं।

How to get martial arts training?

आज के समय में मार्शल आर्ट ट्रेनिंग लेना सभी के लिए बहुत ही जरूरी हो गया है। हमें आये दिन होने वाली अप्रिय घटनाओं से सबक लेना चाहिए। ये जरुरी नहीं है की आप लड़की हैं या लड़का, मार्शल आर्ट तो सुरक्षा की द्रस्टी से सभी के लिए आवश्यक है।

अगर आपके आस-पास में कोई मार्शल आर्ट स्कूल या क्लासेज नहीं हैं, या फिर हैं, तो काफी दूर हैं। तो आप निराष न हों क्यों की कि अब आप ऑनलाइन भी मार्शल आर्ट ट्रेनिंग ले सकते हैं। जी हाँ ऐसा हो सकता है। निचे दिए गए वीडियो के माध्यम से आप अपने घर रहकर भी मार्शल आर्ट सीख सकते हैं।

अपने घर से ही ऑनलाइन मार्शल आर्ट सिखने के लिए आपको केवल एक इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी और आप मार्शल आर्ट सीख सकते हैं वह भी बिना किसी परेशानी के, हिंदी में मार्शल आर्ट सिखने के लिए इस दिए गए वीडियो के लिंक पर क्लिक करें।

आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि अगर इस पोस्ट martial arts training की जानकारी आप को अच्छी लगे तो इसे अपने लोगों में शेयर जरूर करें और अगर आपका कोई सुझाव हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस तरह की जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लिए हमारी साइट कराटेसीखो.कॉम का अनुसरण करें धन्यबाद।

Click here to learn about “The Best Martial Arts Weapons Of All Time”

2 thoughts on “Best Martial Arts Training | जानिए मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के बारे में।”

Leave a Comment

Translate »