Image Source - Pixabay

सर्दियों में फिटनेस के लिए सीखें मार्शल आर्ट!  

आज हम आपको कराटे सीखने से होने वाले बहुत सारे फायदे बताने जा रहे हैं। सबसे पहले आप यह समझ लें, की जब आप कराटे में शामिल होते हैं, तब आपको गौरवांतित महसूस करना चाहिए। क्यों की आप दुनियां की सबसे प्राचीन कलाओं में शामिल 'मार्शल आर्ट' को अपना रहे होते हैं। 

कराटे की शुरुआत एक आसान व्यायाम से होती है, जिसके कारण आपका शरीर लचीला और फुर्तीला बनता है, और आपके शरीर का आलस आपसे कोसों दूर चला जाता है, जिससे आपका शरीर दिनभर सक्रिय रहता है। यह मार्शल आर्ट की खासियत है, कि जो लोग मार्शल आर्ट में शामिल होते हैं, वह मार्शल आर्ट ना सीखने वालों के मुकाबले कहीं ज्यादा एक्टिव रहते हैं  

कराटे में फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए रेगुलर फुल बॉडी एक्सरसाइज की जाती है, जिसके कारण शरीर स्वस्थ तो रहता ही है, साथ ही आप के शरीर के सभी अंग प्रॉपर काम भी करते हैं, यह मार्शल आर्ट सीखने का एक बड़ा एडवांटेज है। कि जब आप मार्शल आर्ट में शामिल होते हैं, तो उसके तीन महीने बाद ही आपके अंदर काफी सुधार देखने को मिलता है।  

Image Source : Google

अगर आप मार्शल आर्ट सीखने का मन बना रहे हैं, तो आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि यह आपकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला है। क्यों की मार्शल आर्ट दुनियाँ की सबसे प्राचीन कलाओं में से एक है। यह जीवन की एक राह है। यह हमारे जीवन की एक सुरक्षा प्रणाली है। और यह कहना गलत नहीं होगा, की मार्शल आर्ट सीखना आज के समय में हमारे लिए जरुरी ही नहीं बेहद जरुरी है।  

जब हम रेगुलर कराटे के मूव्स करते हैं, तो हमारे शरीर की शक्ति में  भी बृद्धि होती है। ऐसा कहना गलत होगा की मार्शल आर्ट में केवल टेक्निक का ही प्रयोग किया जाता है। आपने ज्यादातर लोगों से सुना होगा, कि मार्शल आर्ट सीखने से केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त होता है, अगर शारीरिक शक्ति चाहिए तो जिम जाना चाहिए।  

Image Source : Google

लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि मार्शल आर्ट की नियमित प्रैक्टिस के दौरान होने वाले खतरनाक मूव्स, पुशअप्स, जम्प्स, और सिटअप्स करने से भी आपकी शारीरिक शक्ति में कई गुना इजाफा होता है। और रेगुलर मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस के चलते आपके मसल्स और भी ज्यादा शक्तिशाली और मजबूत हो जाते हैं।  

Image Source : Google

अगर आप थोड़े हैल्दी हैं, या असमान्य कद काठी के हैं। या आपका वजन बढ़ रहा है, या आपका वजन बढ़ चूका है। और आप अपनी फिटनेस के लिए कोई रास्ता खोज रहे हैं। तो यकीन मानिये आप मार्शल आर्ट ज्वाइन कर सकते हैं। यह आपके लिए फिट रहने का सबसे सुखद और आसान तरीका साबित होगा।  

Image Source : Google

Read Full Article