जानिए ब्रूस ली सर की रोचक उपलब्धियों के बारे में।

Image Credit: Social Media

Image Credit: Social Media

हेलो साथियो आज हम आपको ब्रूस ली सर के जन्मदिन और उनकी उपलब्धियों की पूरी जानकारी देने वाले हैं। जिसे जानने के लिए बहुत सारे लोग उत्साहित रहते हैं।  

Image Credit: Social Media

इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि ब्रूस ली सर मार्शल आर्ट प्रेमियों के शुरू से ही आदर्श रहें हैं। आज भी लगभग सभी मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर को अपना आदर्श मानते हैं। 

Image Credit: Social Media

इतिहास में मार्शल आर्ट की दुनिया में अपना नाम सुर्खियों में लाने वाले खतरनाक और सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर का जन्म 27 नवंबर सन 1940, में सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था।  

Image Credit: Social Media

वह एक अच्छे मार्शल आर्टिस्ट होने के साथ-साथ एक अच्छे अभिनेता, निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता एवं दार्शनिक भी थे इनके पिता का नाम 'ली होई च्युएन' तथा इनकी मां का नाम 'ग्रेस हो' था।  

Image Credit: Social Media

मार्शल आर्ट के बादशाह एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए लोग उन्हें जानते थे। मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर आम इंसान से 10 गुना ज्यादा स्पीड रखते थे, उनकी लंबाई 5 फुट 8 इंच और उनका वजन 64 किलोग्राम था। 

Image Credit: Social Media

ब्रूस ली सर ने फिजिकल फिटनेस के साथ न्यूट्रिशन को भी बेहद संजीदगी से लिया था। कहा जाता है, कि ब्रूस ली सर कोका कोला की केन में एक उंगली से छेद कर दिया करते थे, उस वक्त में जो केन आती थी वह स्टील से बनती थी, जिसे हाथों से काट पाना भी मुश्किल था। उस समय भी ज्यादातर मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर का अनुसरण किया करते थे।  

Image Credit: Social Media

उनका पुश अप्स लगाने का तरीका भी बहुत अलग था। वे अपने हाथ की दो उंगलियों पर पुशअप्स किया करते थे। जो कि किसी भी मार्शल आर्टिस्ट के लिए करना आसान नहीं था। ये बात तो तय है, कि मार्शल आर्ट को दुनियाँ में उच्च स्थान पर पहुंचाने वाले कोई और नहीं बल्कि ब्रूस ली सर ही थे। 

Image Credit: Social Media

उनके कई कारनामें ऐसे भी हैं जो लोगों को अब भी अचंभित करने के लिए काफी हैं, जैसे कि, वे अपने एक इंच पंच के लिए काफी मशहूर हुए थे, जोकि उस समय उनके विरोधीयों के लिए कर पाना बहुत ही मुश्किल था।