जानिए क्या खाते थे ब्रूस ली सर? 

Image Credit: Social Media

Image Credit: Google

दुनियाँ के सबसे तेज-तर्रार मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर के बारे में कौन नहीं जानना चाहता, आज भी लगभग सभी मार्शल आर्टिस्ट उनको फॉलो करते हैं। 

Image Credit: Google

लगभग सभी लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो ऐसा क्या खाते थे, जो कि इतने कम समय में उन्होंने मार्शल आर्ट की दुनियाँ में अपना नाम टॉप पर पंहुचा दिया। 

Image Credit: Google

उनकी पत्नी लिंडा ली कैडवेल के अनुसार मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली के आहार में हैल्दी चीनी भोजन, फ्रूट जूस एवं विटामिन्स युक्त प्रोटीन शेक शामिल थे। 

Image Credit: Google

ली सर ने अमेरिका जाने के बाद अपने भोजन में कई बदलाव किये और अपने भोजन में कई तरह के पोषक तत्वों को शामिल किया। उनके शरीर पर चर्बी नहीं थी, जिसके कारण उनका शरीर मार्शल आर्ट के लिए परफेक्ट था। 

Image Credit: Google

मार्शल आर्टिस्ट ली संतुलित डाइट प्लान का सख्ती से पालन करते थे। और हमेशा अपने डाइट प्लान में खाद्य पदार्थों का चयन उनकी गुणवत्ता के आधार पर किया करते थे। कहा जाता है, कि वह स्टेक (मांस, मछली) के बहुत शौकीन थे। 

Image Credit: Google

मार्शल आर्टिस्ट ली अपनी डाइट के लिए इतने सख्त थे, की एक बार उन्हें तेज भूख लग रही थी और वह मैक डोनाल्ड के बिलकुल पास थे, लेकिन फिर भी उन्होंने जंक फूड खाना उचित नहीं समझा उनका मानना था, की अपनी फिटनेस के लिए लालच को नजरअंदाज करना चाहिए।

Image Credit: Google

उनके डाइट प्लान की बात करें तो प्रोटीन शेक, चाइनीज़ फ़ूड, और विटामिन सप्लीमेंट्स उनके डाइट प्लान में शामिल थे। उनका कहना था, की मार्शल आर्ट सिखने बाले सभी छात्रों को हमेशा अच्छी डाइट लेनी चाहिए, जिससे की वह मार्शल आर्ट में प्रैक्टिस के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

Image Credit: Google

वह हमेशा अपनी डाइट के लिए हैवी कार्बोहाइड्रेट बाले चीनी खाद्य पदार्थों को चुनते थे, क्यों कि उन्हें पता था कि एक मार्शल आर्ट खिलाड़ी को ज्यादा कार्बोहाइड्रेट की जरुरत होती है, ज्ञात हो की कार्बोहाइड्रेट की कमी के कारण ही हमारा स्टेमिना जल्दी ख़त्म हो जाता है।

Image Credit: Google

ली ने एशियाई फ़ूड की वैरायटी को देखते हुए चीनी और एशियाई फ़ूड को अपनी डाइट में शामिल किया था। कहा जाता है, कि उनकी पसंदीदा चीनी डिश ऑयस्टर सॉस के साथ मीट था। ली सब्जियों के साथ झींगा, टोफू और चिकन भी खाया करते थे।