Bruce Lee Diet Plan 2022 | Martial artist Bruce Lee sir ka effective diet plan

हेलो साथियो आज की यह पोस्ट Bruce Lee Diet Plan आप लोगों के लिए बहुत खास होने वाली है, क्यों कि आज की इस पोस्ट में हम आपको ब्रूस ली सर के डाइट प्लान के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। अगर आप जानना चाहते हैं की ब्रूस ली सर का डाइट प्लान क्या था। तो इस पोस्ट को अंत तक पूरा पड़ें।

साथियो दुनियाँ के सबसे तेज-तर्रार मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली के बारे में कौन नहीं जानना चाहता, आज भी लगभग सभी मार्शल आर्टिस्ट उनको फॉलो करते हैं। और जब बात उनके डाइट प्लान की हो तो मेरे ख्याल से तो आप सभी लोग जानना चाहते होंगे की आखिर वो ऐसा क्या खाते थे, जो कि इतने कम समय में उन्होंने मार्शल आर्ट की दुनियाँ में अपना नाम टॉप पर पंहुचा दिया।

उन्होंने मार्शल आर्ट में वर्षों के समर्पण और कठिन प्रशिक्षण के माध्यम से असाधारण मार्शल आर्ट स्किल्स प्राप्त किया था। मार्शल आर्ट की दुनियाँ में उनके प्रशंसकों की कमी नहीं है। Bruce lee diet plan में उनके द्वारा खाये जाने वाले लगभग सभी खाद्य पदार्थों को शामिल किया गया है। जो कि आपके लिए काफी सहायक साबित हो सकता है।

Bruce Lee Diet Plan

मार्शल आर्टिस्ट ली संतुलित डाइट प्लान का सख्ती से पालन करते थे। और हमेशा अपने डाइट प्लान में खाद्य पदार्थों का चयन उनकी गुणवत्ता के आधार पर किया करते थे। कहा जाता है, कि वह स्टेक(मांस, मछली) के बहुत शौकीन थे, लेकिन इस बात का मतलब यह बिलकुल भी नहीं है, की स्टेक(मांस, मछली) खाने से ही स्टैमिना बढ़ता है।

स्टैमिना बढ़ाने के और भी कई उपाय हैं, जो की आप मार्शल आर्ट के डाइट प्लान में से प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए टॉपिक पर आते हैं, साथियो इस लेख Bruce Lee Diet Plan में आपको पूरी जानकारी दी जाएगी इसलिये इस पोस्ट को लास्ट तक पूरा पढ़ें जिससे की आप अच्छे से समझ पाएं कि आखिर ली सर का डाइट प्लान कैसा था।

मार्शल आर्टिस्ट ली अपनी डाइट के लिए इतने सख्त थे की एक बार उन्हें तेज भूख लग रही थी और वह मैक डोनाल्ड के बिलकुल पास थे, लेकिन फिर भी उन्होंने जंक फूड खाना उचित नहीं समझा और जंक फूड खाने से इनकार कर दिया। उनका मानना था की अपनी फिटनेस के लिए लालच को नजरअंदाज करना चाहिए।

साथियो अगर उनके डाइट प्लान की बात करें तो प्रोटीन शेक, चाइनीज़ फ़ूड, और विटामिन सप्लीमेंट्स उनके डाइट प्लान में शामिल थे। उनका कहना था, की मार्शल आर्ट सिखने बाले सभी छात्रों को हमेशा अच्छी डाइट लेनी चाहिए जिससे की वह मार्शल आर्ट में प्रैक्टिस के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

वह हमेशा अपनी डाइट के लिए हैवी कार्बोहाइड्रेट बाले चीनी खाद्य पदार्थों को चुनते थे, क्यों कि उन्हें पता था कि एक मार्शल आर्ट खिलाड़ी को ज्यादा कार्बोहाइड्रेट की जरुरत होती है, ज्ञात हो की कार्बोहाइड्रेट की कमी के कारण ही हमारा स्टेमिना जल्दी ख़त्म हो जाता है। यहां कुछ खाद्य पदार्थ दिए गए हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

Carbohydrates food

साथियो वैसे तो लगभग सभी खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। लेकिन हमें ऐसे खाद्य पदार्थ चुनने हैं, जिनमें पोषक तत्वों की मात्रा भी अधिक हो यानि कि फाइबर, खनिज, विटामिन भी भरपूर मात्रा में हो।

कार्बोहाइड्रेट के मुख्य स्रोत हैं:- गेंहूँ, चावल, मक्का, बाजरा, जौ, रागी, दाल, राजमा, आलू, शकरकंद, चुकंदर, अरबी, फल, सब्जियाँ, मसाले आदि।

उनकी पत्नी लिंडा ली कैडवेल के अनुसार मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली के आहार में हैल्दी चीनी भोजन, फ्रूट जूस एवं विटामिन्स युक्त प्रोटीन शेक शामिल थे। ली सर ने अमेरिका जाने के बाद अपने भोजन में कई बदलाव किये और अपने भोजन में कई तरह के पोषक तत्वों को शामिल किया। उनके शरीर पर चर्बी नहीं थी, जिसके कारण उनका शरीर मार्शल आर्ट के लिए परफेक्ट था।

Bruce Lee sir during fight position in bruce lee diet plan article

ली ने अपनी डाइट को गंभीरता से लेते हुए संतुलित आहार का सख्ती से पालन किया था। और अपने सभी छात्रों को भी डाइट के बारे में जागरूक करते हुए जंक फ़ूड न खाने की भी सलाह दी थी। उनका कहना था, की में अपने शरीर को जंक फ़ूड से भरना नहीं चाहता।

ली ने एशियाई फ़ूड की वैरायटी को देखते हुए चीनी और एशियाई फ़ूड को अपनी डाइट में शामिल किया था। कहा जाता है, कि उनकी पसंदीदा चीनी डिश ऑयस्टर सॉस के साथ मीट था। ली सब्जियों के साथ झींगा, टोफू और चिकन भी खाया करते थे। कहने का मतलब यह है, कि उनके द्वारा खाये जाने वाले लगभग सभी फ़ूड पोषक तत्वों से भरपूर थे।

उनका मानना था, की हम जो भी भोजन लेते हैं, वह पौस्टिक और जल्दी पचने वाला होना चाहिए। जिससे की हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती रहे। इसी तरह उन्होंने अपने तीन टाइम के बड़े भोजन को एक दिन में पांच टाइम के छोटे भोजन में डिवाइड कर दिया था। यहाँ तक कि ली ने प्रोटीन और वसा युक्त पश्चिमी खाने के बजाय हैवी-कार्बोहाइड्रेट वाले चायनीज़ खाने को चुना था।

अब यह जान लेते हैं, कि अगर आप अपनी डाइट में अपने खाने को पांच जगह डिवाइड करते हैं, तो उसके क्या फायदे हैं? या आपको ऐसा करना चाहिए या नहीं, तो अब आप एक बात समझ लें, की अपने खाने को पांच जगह डिवाइड करना फायदेमंद हो सकता है। क्यों कि एक शोध से पता चलता है, की दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा खाने से खाना जल्दी पचता है।

और अगर आप दिन में कई बार छोटे-छोटे भोजन करते हैं तो आपकी ज्यादा खाने की आदत में भी सुधार हो सकता है। लेकिन हाँ यह तरीका तब अपनाना ठीक रहेगा जब आप रेगुलर प्रैक्टिस कर रहे हों, या ऐसा कह सकते हैं, कि दिन में कई बार छोटे भोजन करना सभी के लिए सही नहीं है। क्यों कि ऐसा करने से हो सकता है, कि आप को बार-बार खाने की आदत पड़ जाये। जिससे आपका शरीर फैटी भी हो सकता है।

लोगों का कहना है, कि वह डेयरी के प्रॉडक्ट्स को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते थे। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई यह कहना मुश्किल होगा क्यों कि वह अपने प्रोटीन शेक में दूध का पाउडर मिलाते थे। उनके जानकारों के मुताबिक वे पनीर नहीं खाते थे, जो कि हाई प्रोटीन प्राप्त करने के लिए अच्छा विकल्प है। हालाँकि पनीर ना खाने की बजह, पनीर का टेस्ट पसंद ना होना भी हो सकता है।

Bruce lee diet plan में कई तरह के प्रोटीन शेक का उल्लेख किया गया है। जिनमें उनका फ्रूट शेक ड्रिंक और सब्जियों का ड्रिंक खास था। जिसका सेवन उनकी नियमित डाइट में था। वे अपनी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए कई तरह के फल समय-समय पर खाया करते थे। ली ने हमेशा बिस्कुट, कूकीज, केक और बेकरी में मैदा से बने सभी सामान को नजरअंदाज किया था।

ली चाय के बहुत शौकीन थे। वे दिन में सैट पर काम करते समय कई बार चाय पीते थे। ध्यान रहे कॉफी नहीं सिर्फ चाय, उनकी चाय में सामान्य रूप से दूध, सहद, और चीनी होती थी। उन्हें लिप्टन की ब्लैक टी पसंद थी। जबकि जो लोग मार्शल आर्ट करते हैं, या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, वे चाय कम पीते हैं।

ली संतुलित डाइट के साथ-साथ कुछ सप्लीमेंट्स भी लेते थे। उन्होंने अपनी दिनचर्या में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स को नियमित रूप से शामिल किया था। उनके परिवार के मुताबिक Bruce lee diet plan में वे सभी खाद्य पदार्थ थे, जो कि फिजिकल एक्टिविटी करने वाले व्यक्ति के लिए आवश्यक हैं।

निष्कर्ष:-

साथियो यहाँ सबसे बड़ी खास बात यह है, कि Bruce lee diet plan में सभी तत्थ्यों का उल्लेख आप लोगो की सहायता के लिए किया गया है। क्यों कि उनके परिवार और उनके करीबी के अलावा और कोई भी निश्चित रूप से यह नहीं बता सकते कि उन्होंने हर दिन क्या खाया था। इसलिए इस लेख में उपलब्ध सभी जानकारियाँ किताबों और उनके जीवन की उपकथाओं से ली गयीं हैं।

साथियो यह लेख Bruce lee diet plan निश्चित ही आप लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगा ऐसा हमारा मानना है। इस लेख में उनके द्वारा खाये जाने वाले सभी व्यंजनों के नाम दिए गए हैं। लेकिन अगर आप उनका डाइट चार्ट देखना चाहते हैं, तो आप इस लेख के अंत में उनका डाइट चार्ट भी देख सकते हैं।

और अपनी डाइट में सुधार कर सकते हैं। हालाँकि ली सर के डाइट को फॉलो करने से पहले एक बार अपने प्रशिक्षक से परामर्श जरूर करें। क्यों कि हर व्यक्ति का शरीर अलग तरीके का होता है, और सभी के शरीर की अलग-अलग जरूरतें होती हैं। जैसे कि हार्ड प्रैक्टिस के दौरान कोई तो जल्दी थक जाता है, और कोई हार्ड प्रैक्टिस के दौरान निरंतर लगा रहता है।

इसलिए अपने शरीर की क्षमताओं को पहचाने और उसके बाद ही अपने डाइट प्लान को बनायें। आपके अंदर कैलोरी और भोजन सम्बन्धी आवश्यकताएं ली सर से अलग हो सकती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि Bruce lee diet plan सभी के लिए नहीं हैं। अगर आप डाइट प्लान की अधिक जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप मार्शल आर्ट के डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं।

साथियो यह लेख Bruce lee diet plan आपको कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताएं। और अगर आप लोग बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली सर के जन्मदिन और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें। कराटेसीखो डॉट कॉम के सभी पाठकों से निवेदन है। की पोस्ट को पड़ने के बाद इसे अपने लोगों के साथ शेयर जरूर करें, जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोग मार्शल आर्ट के प्रति जागरूक हो सकें।

Leave a Comment

Translate »