नमस्कार साथियो आज के इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे कि मार्शल आर्ट्स में White Belt Karate का क्या मतलब है अगर आप लोग जानना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहे या इस आर्टिकल को शुरू से लेकर आखिरी तक रीड करें ताकि आप बेहतर तरीके से समझ पाए कि कराटे में व्हाइट बेल्ट का मतलब क्या है।
सफेद बेल्ट कराटे का मतलब है नए प्रकाश का जन्म सफेद से संकेत मिलता है। या जब एक पौधे का जन्म होता है तो वह जमीन से टूट जाता है और चमकदार सफेद धूप से मिलता है। सफेद बेल्ट कराटे के कौशल को प्राप्त करने के लिए किसी व्यक्ति की इच्छा के जन्म या शुरुआत का प्रतीक है और यह उन लोगों द्वारा पहना जाता है जो अभी अपने अध्ययन की शुरुआत कर रहे हैं।
White Belt Karate
जब भी कोई व्यक्ति चाहे वह पांच साल का हो या पचास साल का मार्शल आर्ट, कराटे सीखने के लिए आता है तब वह मार्शल आर्ट कराटे की चुनौतियों के बारे में कुछ नहीं जानता इसलिए उसको जो सबसे पहली बेल्ट प्रदान की जाती है वह व्हाइट बेल्ट होती है। जो कि एक नए प्रकाश का संकेत है कराटे में यह आमतौर पर एक ऐसे व्यक्ति के लिए दर्शाया जाता है, जो विभिन्न चुनौतियों के बारे में न जानते हुए भी कराटे सीखना शुरू करता है, और जब वह मार्शल आर्ट में शामिल हो जाता है तब उसे पता चलता है कि मार्शल आर्ट चुनौतियों और रोमान्च से परिपूर्ण है जिसका वह सामना करने जा रहा है।
इस तथ्य को इस तरह भी देख सकते हैं जैसे आप जब स्कूल जाते हैं तब आपको जो कॉपी दी जाती है वह पूरी तरह से कोरी होती है उसमें फिर धीरे धीरे शब्दों का निर्माण कर के वाक्य बनाये जाते हैं और उन वाक्यों से आप अपना इतिहास लिखते हैं। व्हाइट बेल्ट 12 वें क्यू पर आता है मार्शल आर्ट में रैंक Kyu नाम से जाना जाता है।
![]() |
white belt karate |
जापानी में Kyu का अर्थ है “कक्षा” 12 वें Kyu का अर्थ है “कोई रैंक नहीं” कुछ मार्शल आर्ट स्टाइल में व्हाइट बेल्ट 10 वें क्यू पर है इसकी जानकारी आप गूगल पर सर्च करके भी देख सकते हैं।
मार्शल आर्ट की शुरुआत कैसे करें।
आप कभी भी किसी भी मार्शल आर्ट अकादमी मैं शामिल हो सकते हैं और अपनी मार्शल आर्ट की शुरुआत कर सकते हैं बस इतना ध्यान रखें कि जब भी आप मार्शल आर्ट सीखने के लिए जाए तो अपने दृढ़ निश्चय के साथ ही मार्शल आर्ट में शामिल हो क्योंकि आपको नहीं पता कि वहां आपको कई विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जो आपको व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्लैक बेल्ट तक लेकर जाएगा। यह भी हो सकता है कि आप बीच में मार्शल आर्ट से बाहर हो जाएं क्योंकि कई लोग मार्शल आर्ट की चुनौतियों का सामना नहीं कर पाते
और अपनी इच्छा से ही मार्शल आर्ट से पलायन कर जाते हैं
![]() ![]() ![]() ![]() |
white belt karateka |
लेकिन आप चिंता ना करें और दोबारा से अपने मन से लड़ झगड़ कर मार्शल आर्ट में शामिल हों क्यों कि आप सोच भी नहीं सकते की मार्शल आर्ट आत्मरक्षा के आलावा आपको एक अच्छा और स्वस्थ जीवन तो देता ही है साथ में एक अच्छा इंसान भी बनाता है। तो आज ही अपने नगर में मार्शल आर्ट अकादमी को ज्वाइन करें।
अगर आपको इस पोस्ट White Belt Karate की जानकारी अच्छी लगे तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बतायें हमारे इस ब्लॉग में आपको मार्शल आर्ट की सभी बेल्ट कलर और उनके मीनिंग के बारे में सारी जानकारी हिंदी में मिलेगी। इसलिए इस साइट का अनुसरण करें एवं पोस्ट को लोगों तक शेयर जरूर करें।




Martial arts trainer Karatians School India | इस पोस्ट को पड़ने के लिए आपका शुक्रिया मार्शल आर्ट की सभी जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लिए इस साइट को फॉलो करें। यह भारत की पहली हिंदी साइट है जो कि मार्शल आर्ट पर आधारित है जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगो को मार्शल आर्ट कराटे के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।