What is a Karate Dojo | Proper meaning of karate dojo

हेलो साथियों आज हम बात करेंगे What is a Karate Dojo के बारे में जोकि आज के युग में मार्शल आर्ट के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है जिसे आप लोग कराटे स्कूल के नाम से भी जानते हैं अगर आप जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को आखिरी तक पढ़े जिससे कि आप अच्छे से समझ पाए की आखिर कराटे डोजो क्या है।

What is a Karate Dojo:

कराटे डोजो यह एक जापानी शब्द है और इसका अर्थ है प्रशिक्षण शाला अपने भारत में कराटे डोजो को कई नाम से जाना जाता है जैसे- कराटे स्टूडियो, कराटे स्कूल, कराटे क्लास, कराटे हॉल, कराटे क्लब, कराटे अकादमी आदि। जबकि इसका वास्तविक अर्थ है “रास्ते का स्थान।” इसे कुछ इस तरह से समझते हैं।

Do = way = मार्ग,

मार्ग जीवन का एक विषय है। यह एक ऐसा मार्ग है जहाँ हम अपने शरीर को जागृत करते हैं, आत्मबल बढ़ाते हैं, और कठोर और करुण जीवन-जांच के माध्यम से आत्मा के साथ एकजुट होते हैं जिसे हम (way) कहते हैं।

Jo = Place = स्थान,

स्थान प्रशिक्षण का वह स्थान है। जो हमारे अंदर, हमारे दिल, हमारे विचार और हमारे कार्यों में रहता है। हमारे अंदर डोजो मौजूद है। यह अर्थ दुनिया में अपनी जगह से कभी नहीं हट सकता क्योंकि यह वह जगह है, जहां हम इसे होने की घोषणा करते हैं। यह प्रत्येक क्षण जीवन के प्रति, सीखने की, जागृति का स्थान है। यह एक मंदिर की तरह होता है जहाँ आप सभी प्रशिक्षुओं को झुकते हुए देख सकते हैं।

वास्तविक अर्थ – “रास्ते का स्थान।”

Karate Dojo = Karate Practice Hall

डोजो एक ऐसी जगह है जहां आप मार्शल आर्ट, कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, या लेते हैं, मार्शल आर्ट कोई खेल नहीं है यह एक कला है, एक साधना है, और हम इस कला के के माध्यम से डोजो में अपनी आत्म-खोज की यात्रा शुरू करते हैं।

Karate Dojo | जानिए कराटे डोजो के बारे में।
जानिए कराटे डोजो के बारे में।

दूसरे शब्दों में आप कह सकते हैं कि “डोजो” एक ऐसा स्थान है जहां आपको मार्शल आर्ट सीखने के रास्ते में प्रशिक्षक (सेंसेई) द्वारा निर्देशित किया जाता है, जिसमें मार्शल आर्ट के प्रसिक्षण के माध्यम से आपको एक छोटी सी लॉ से ज्वाला में तब्दील किया जाता है।

यह जरूरी नहीं है, की मार्शल आर्ट में ही डोजो शब्द का उपयोग किया जाता है। What is a Karate Dojo कई इंडस्ट्रियल क्षेत्र में भी डोजो शब्द का उपयोग किया जाता है जिसमें मार्शल आर्ट की तरह ही कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है, और उन्हें एक कार्य के प्रति पूर्ण रूप से माहिर किया जाता है।

Explanation of Karate Dojo:

ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि मार्शल आर्ट, कराटे केवल डोजो में ही सिखाया जाता है, कई प्रशिक्षक ऐसे भी हैं जो मैदान में मार्शल आर्ट कि क्लास देते हैं, इसके अलावा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण और भी कई स्थानों पर दिया जाता है

जैसे- निजी स्कूल में स्कूल के बाद मार्शल प्रशिक्षण दिया जाता है। जिम, सरकारी स्कूल, सामुदायिक केंद्र, कई स्टेडियम भी ऐसे होते हैं, जहाँ मार्शल आर्ट, कराटे का प्रसिक्षण नियमित रूप से दिया जाता है, कुछ सोसायटी भी अपने यहाँ मार्शल आर्ट प्रशिक्षक को अपनी सोसायटी के लिए निजी स्तर पर नियुक्त करती हैं। और भी कई निजी एवं सरकारी पार्क में भी मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाता है।

लेकिन यह कहना गलत होगा कि जिस स्थान पर आप कराटे सीख रहे हैं, What is a Karate Dojo वह स्थान ही आपका डोजो है, क्यों कि इसमें भी कई रोचक तथ्य हैं, कुछ प्रशिक्षकों का कहना है कि खुले मैदान में मार्शल आर्ट सीखना ज्यादा अच्छा है एक डोजो के मुकाबले क्यों कि प्रशिक्षुओं को पंचतत्व का पूर्ण आभास होता है जीससे हमारे जीवन कि उतपत्ति हुई है और यह सभी तत्व हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं।

कुछ प्रशिक्षकों का कहना है कि मैदान में अभ्यास करने से हमारा स्टेमिना जल्दी बढ़ाता है और हम सभी टास्क मैदान में आसानी से कर लेते हैं। में भी उपरोक्त बातों से सहमत हूँ क्योंकि मैनें भी मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण एक मैदान में ही प्राप्त किया था।

और यह सच है की प्रशिक्षुओं को मिट्टी के मैदान में मार्शल आर्ट का अभ्यास करने से उनका संतुलन काफी अच्छा हो जाता है। और अभ्यास के दौरान जम्प किक्स और कॉम्बिनेशन किक्स करने में काफी सरलता रहती है और अभ्यास के दौरान स्थान भी कम नहीं पड़ता जबकि डोजो में सिमित स्थान में ही सभी मार्शल आर्ट की चालों का अभ्यास किया जाता है।

Advantage of Karate Dojo:

डोजो में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण प्राप्त करने के कई लाभ हैं। जिसमें प्रमुख है “एकाग्रता।” ग्राउंड में या खुले मैदान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान, बाहर से आये असामाजिक तत्व प्रशिक्षुओं को क्लास के बाहर से भद्दे कमेंट करते हैं और उन्हें फाइट करने के लिए ललकारते हैं जिससे उनकी एकाग्रता भंग हो जाती है।

What is a Karate Dojo | Proper meaning of karate dojo
Karate Dojo

वही डोजो में ऐसा कुछ नहीं होता क्योंकि डोजो पूरी तरह से बंद होता है, और उसमें बाहर से आए किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होता है, इसलिए डोजो मैं मार्शल आर्ट का अभ्यास करने के दौरान प्रशिक्षुओं में एकाग्रता बनी रहती है, जोकि मार्शल आर्ट के लिए बेहद जरूरी है, डोजो प्रतिबद्धता का एक स्थान है जिसमें लोग एक साथ अभ्यास करते हैं।

डोजो में हम पूर्ण रूप से एकाग्रता के साथ ज्ञान प्राप्त करते हैं और शक्तिशाली बनते हैं। एकाग्रता प्रशिक्षुओं को अंततः जगाने के लिए होती है।

Equipments of karate dojo:

कराटे डोज़ो में आधुनिक उपकरण होते हैं, जो सभी प्रशिक्षुओं को मार्शल आर्ट के गुर सीखने में मदद करते हैं, जिसमें पंच बैग, किक बैग, कराटे मैट, लकड़ी की डमी, दीवार पैड, गद्दे, मुख्य हैं, जबकि खुले मैदान की क्लास में उपकरण के नाम पर केवल किक पैड ही उपलब्ध हो पाता है।

जापानी में, “डोजो” उस जगह को संदर्भित करता है जहां हम (Do) “रास्ते में” प्रसिक्षण प्राप्त करते हैं। यह दो महत्वपूर्ण भेदों की ओर इशारा करता है।

पहला भेद यह है कि, कराटे डोजो सीखने की एक जगह है, जहां एक चीज को सिखाया जाता है। यह पारंपरिक कक्षाओं से अलग है जहां छात्र निश्चित रूप से नोट्स लेते हैं या किसी बिषय का व्याख्यान सुनते हैं। लेकिन यह शैक्षणिक ज्ञान और एक मूर्त ज्ञान के बीच अंतर स्पस्ट करता है जो लोगों को अपने जीवन को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए कार्रवाई करने सहायता प्रदान करता है।

डोजो में सीखने की जगह छात्र अभ्यास करते हैं। जो सिखाया जा रहा है, और समय के साथ विषय वस्तु को मूर्त रूप देना शुरू कर देता है। यह शरीर में रहता है, यह वह है जो रास्ता (way) हैं।

दूसरा भेद यह है कि “डो” की अवधारणा के चारों ओर घूमता है, जो “वे” के रूप में अनुवाद करता है। “डोजो” शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के बोधिमंद से हुई है, जिसका अर्थ है जागरण का स्थान।

conclusion:

उपरोक्त लेख के अनुसार, डोजो मैं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त करना ही ज्यादा सुलभ है खुले मैदान के मुकाबले, क्योंकि वहां मैदान क्लास में आवारा जानवर का आवागमन बना रहता है और मौसम की खराबी के चलते भी क्लास कई बार रोकनी पड़ती है।

अगर आपको इस पोस्ट What is a Karate Dojo की जानकारी अच्छी लगे तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें, और अगर आपका कोई सुझाव हो तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं, और मार्शल आर्ट की सभी जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लिए हमारी साइट कराटे सीखो डॉट कॉम का अनुसरण अवश्य करें। धन्यवाद,

Leave a Comment

Translate »