Akshay Kumar Sir Ne Martial Arts Kab Join Kiya Tha???

आज के समय में बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले Akshay Kumar Sir Ne Martial Arts Kab Join Kiya Tha यह बात आज लगभग सभी लोग जानना चाहते हैं।

यह बात कहना गलत नहीं होगा कि आज अक्षय कुमार सर जो कुछ भी हैं मार्शल आर्ट की वजह से ही हैं। और आज का युवा वर्ग भी आजकल मार्शल आर्ट को ही ज्यादा वरीयता दे रहे हैं।

कहीं तक अगर देखा जाए तो युवा वर्ग का मार्शल आर्ट को वरीयता देना कोई गलत नहीं है क्योंकि मार्शल आर्ट में माहिर अक्षय कुमार सर आज भी मार्शल आर्ट की वजह से बॉलीवुड में फिटनेस के आइकन बने हुए हैं।

Akshay Kumar Sir Ne Martial Arts Kab Join Kiya Tha यह जानना इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि ज्यादातर लोग बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार सर को उनके अलग अंदाज की वजह से बखूबी फॉलो करते हैं। और उनकी तरह बनना चाहते हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Akshay Kumar Sir Ne Martial Arts Kab Join Kiya Tha या किस उम्र में ज्वाइन किया था? तो आप इस लेख को अंत तक पूरा पढ़ें क्योंकि हम आज अक्षय कुमार सर के बारे में बहुत सारी रोचक जानकारियां देने वाले हैं। जोकि आपके लिए भविष्य में काफी सहायक होंगी।

सही मायने में आप अक्षय कुमार सर के जीवन से इंस्पिरेशन लेकर बहुत आगे जा सकते हैं। क्योंकि अक्षय कुमार सर का जीवन बहुत ही कठिन परिस्थितियों से होकर गुजरा है। आप यह बात खुद ही सोच सकते हैं। कि एक बेटर से लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार तक का सफर आसान नहीं हो सकता।

Akshay Kumar Sir Ne Martial Arts Kab Join Kiya Tha?

अक्षय कुमार सर का जन्म पंजाब प्रांत के अमृतसर में हरिओम भाटिया (पिता) और अरूणा भाटिया (माता) के घर 9 सितंबर 1967 में हुआ था। इनके पिता एक मिलिट्री ऑफिसर थे। अक्षय सर ने शुरूआती शिक्षा डॉन बोस्को स्कूल से प्राप्त की।

उसके बाद ये दिल्ली शिफ्ट हो गए और कुछ वर्षों तक दिल्ली में रहने के बाद इन्हें मुंबई आना पड़ा और फिर आगे की पढ़ाई मुंबई स्थित गुरु नानक खालसा कॉलेज से हुई। अक्षय सर पढ़ाई में औसत थे लेकिन बहुत ही महत्वाकांक्षी थे। मार्शल आर्ट सिखने के कारण फुल टाइम सक्रिय रहते थे।

इनका वास्तविक नाम राजीव हरिओम भाटिया है। और अगर इनके निक नेम की बात करें तो लोग इन्हें प्यार से अक्की, मैक, राजू और खिलाड़ी कुमार भी कहते हैं। वर्तमान में इनकी लंबाई 180-सेमी, 5’ 11” और वजन 80 कि० ग्रा० है। अक्षय सर की एक बहन भी हैं जिनका नाम अलका भाटिया है।

जहाँ आज लोग जानना चाहते हैं। कि मार्शल आर्ट सिखने की सही उम्र क्या है। तो आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की मात्र 9 वर्ष की उम्र में ही अक्षय कुमार सर ने मार्शल आर्ट सीखना शुरू कर दिया था। नॉर्मली 5 साल से ऊपर के सभी लोग मार्शल आर्ट ज्वाइन कर सकते हैं। मार्शल आर्ट में कोई उम्र सीमा नहीं होती।

अक्षय सर पढ़ाई के साथ-साथ मार्शल आर्ट (कराटे) भी सीखते थे। अपनी पढ़ाई ख़त्म करने के बाद उन्होंने बैंकॉक जाकर मार्शल आर्ट सिखने की इच्छा अपने पिताजी को बताई तो उनके पिताजी ने उनका साथ देते हुए उनको बैंकॉक जाने में पूरा सहयोग किया। बैंकॉक जाकर अक्षय सर ने 5 साल थाई बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लिया।

और इस दौरान उन्होंने वहां एक होटल में शेफ के तोर पर काम भी किया जिससे की वे अपनी मार्शल आर्ट की फीस के आलावा अपनी आजीविका चला सकें। मार्शल आर्ट सिखने के बाद अक्षय सर ने थाईलैंड में कुछ वर्षों तक मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी दी है।

सुपरस्टार बनने से पहले अक्षय सर एक मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर थे। अक्षय सर ने ये सिद्ध कर दिया की आज के टाइम में केवल पढ़ाई पर डिपेंड नहीं रहना चाहिए बच्चों को पढाई के साथ-साथ और भी स्किल्स पर पकड़ बनानी चाहिए जिससे की जीवन यापन के लिए उनके पास और भी विकल्प हों।

जहां आज पूरी दुनिया में डिजिटलाइजेशन हो चुका है। और हमारे बच्चों के लिए कोई ऐसा तरीका नहीं है। जिससे की हमारे बच्चों का शारीरिक विकास हो सके और अगर स्कूलों की बात करें तो स्कूलों में गेम्स पर कितना ध्यान दिया जाता है ये तो जगजाहिर है। कुल मिलाकर ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ हमारे बच्चों का फिजीकल सही ढंग से हो सके।

ये बात तो सभी जानते हैं कि आज से दो दसक पहले हमारे बच्चे गलियों में कुछ न कुछ खेलते नजर आते थे। लेकिन आज के समय में हमारे बच्चे सिर्फ मोबाइल तक ही सीमित रह गए हैं। अगर घर में भी खेलें तो क्या खेलें इसलिए हमारे बच्चे होमवर्क और टूशनवर्क कम्प्लीट करने के बाद मोबाइल पकड़ कर बैठ जाते हैं। जिससे कि उनके ऑर्गन्स ख़राब होने का खतरा बना रहता है।

अगर आप थोड़ा ध्यान दें तो आप देखेंगे कि आपके बच्चों के सुबह से लेकर शाम तक के शिड्यूल में कहीं भी कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं हैं। जिसका परिणाम भविष्य में घातक हो सकता है। इसलिए बच्चों अच्छी शिक्षा के साथ-साथ मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण अवश्य दें। हमें अपने बच्चों के प्रति अभी से जागरूक होने की जरुरत है।

ये भी जानिए अक्षय कुमार सर का डाइट प्लान।

मार्शल आर्ट सीखने के फायदे।

ब्रूस ली सर का डाइट प्लान।

Leave a Comment

Translate »