Why do you yell in martial arts

हेलो साथियों कैसे हैं आप सब, आज के इस लेख Why do you yell in martial arts में हम जानेंगे कि मार्शल आर्ट में किक-पंच आदि की प्रैक्टिस करते समय या किसी पर अटैक करते समय मार्शल आर्ट छात्र तेज आवाज क्यों निकालते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें, जिससे कि आप अच्छे से समझ पाएं कि आखिर मार्शल आर्ट में प्रैक्टिस के दौरान तेज आवाज क्यों निकालते हैं, और कौन सी आवाज निकालते हैं। यह सभी जानकारी आज के इस पोस्ट Why do you yell in martial arts में आपको मिलने वाली है।

साथियों आप सभी ने देखा होगा कि मार्शल आर्ट मैं पंच, किक, ब्लॉक आदि की प्रैक्टिस करते समय या किसी पर अटैक करते समय सभी मार्शल आर्ट छात्र तेज आवाजें निकालते हैं, जोकि मार्शल आर्ट में एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि मार्शल आर्ट में प्रैक्टिस के दौरान तेज आवाज क्यों निकालते हैं। और इसका क्या मतलब है।

why do you yell in martial arts

आपको बताते चलें की मार्शल आर्ट प्राचीन काल से ही आत्मरक्षा की एक सशक्त कला रही है, और इसी खासियत के चलते यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय आर्ट है, इसकी रूपरेखा भी मानव शैली को ध्यान में रखकर ही तैयार की गई है। इसे विज्ञान और आर्ट दोनों मानते हैं। इस लेख Why do you yell in martial arts में आपको पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी जिससे की आप इसके सभी पहलू आसानी से समझ पाएं।

तो सबसे पहले हम यह जानते हैं कि मार्शल आर्ट में प्रैक्टिस के दौरान तेज आवाज क्यों निकालते हैं? इस सवाल के कई तथ्य हमारे पास है। जिनमें से हम कुछ जरूरी तथ्य आपको बताते हैं। जैसे कि मार्शल आर्ट में तेज आवाज के द्वारा हम अपने शरीर की आंतरिक शक्ति को संगठित करके किसी विशेष बिंदु पर एकत्रित करते हैं।

इस बात को इस तरह से समझिए कि जब किसी भारी वस्तु को चार पांच लोग मिलकर उठाते हैं, तो सबसे पहले वह उस चीज को एक साथ पकड़ते हैं। और फिर सभी लोग एक साथ तेज आवाज मैं “जोर लगा के हईशा” कहते हुए उस चीज को उठा लेते हैं और दूसरे स्थान पर रख देते हैं।

जिसका सीधा मतलब यह है, कि उन सभी लोगों का एक साथ “जोर लगा के हईशा” बोलने का मतलब अपने पूरे शरीर की शक्ति को एक जगह संगठित करना था। इसी तरह जब आप अपने स्कूल का होमवर्क पूरा नहीं करते तब आपके टीचर आपको पनिशमेंट देते हैं, या फिर आप को जोर से स्लैप अटैक करते हैं।

तब वह भी तेज आवाज में कुछ बोलते हुए जैसे नालायक, आलसी, या फिर पढ़ाई में मन नहीं लगता खेलने में सबसे आगे रहते हो ऐसा बोलते हुए ही आपको मारते हैं। जिसका सीधा सा अर्थ है, कि आपको मारने से पहले आपके टीचर ने अपने पूरे शरीर की शक्ति को संगठित किया है।

Know why do be take sound during kicks and punches practice in martial arts?

इसी श्रंखला के इस लेख Why do you yell in martial arts में एक उदाहरण और है जो कि आपके इस प्रश्न को समझाने के लिए काफी है। जैसे आप मान के चलिए कि रास्ते में आपकी किसी से लड़ाई हो जाती है, और हाथापाई तक नौबत आ जाती है, तो जब आप उसके स्लैप, पंच या कुछ भी अटैक करेंगे तो क्या बिना कुछ बोले आप उसे मार सकते हैं?

नहीं, ना! तो आप एक बात समझ लें कि स्लैप या पंच कुछ भी मारने से पहले आप उसे तेज आवाज में एब्यूजिंग करेंगे या कुछ भी तेज आवाज में बोलेंगे उसके बाद ही आप उसे स्लैप या पंच मार सकेंगे। जिसका सीधा सा मतलब यही है, कि पहले आपने अपने शरीर की पूरी शक्ति को एक जगह पर संगठित किया उसके बाद ही आप ने उसे स्लैप या पंच मारा और इसका सबसे बड़ा फायदा यह भी है, की तेज आवाज में बोलने से हमारा शत्रु भी भयभीत हो जाता है।

इसी प्रकार से मार्शल आर्ट मैं छात्र पंच, किक या ब्लॉक करते समय तेज आवाज निकालते हैं। जिसका मतलब अपने शरीर की पूरी शक्ति को संगठित करते हुए किसी विशेष बिंदु पर एकत्रित करना होता है। इसको इस तरह से कह सकते हैं, कि वह अपने पूरे शरीर की शक्ति को संगठित करके अपने पंच में एकत्रित करते हैं और उसके बाद वह उसकी प्रैक्टिस करते हैं या उसका प्रहार करते हैं। आज के इस लेख Why do you yell in martial arts को पूरा पड़ने के बाद आप इस तथ्य को अच्छे से समझ पाएंगे।

What sound do students make when attacking in martial arts?

मार्शल आर्ट में किक, पंच और ब्लॉक करते समय कई तरह के शब्द तेज आवाज में बोले जाते हैं। जैसे- हमारी स्टाइल में “थीया” शब्द का प्रयोग, हम किक या पंच की प्रैक्टिस या हमले के दौरान तेज आवाज में करते हैं। इसके अलावा ब्लॉक करते समय हम तेज आवाज में “हई” शब्द का प्रयोग करते हैं।

उपरोक्त शब्दों का प्रयोग सभी मार्शल आर्ट स्टाइल में नहीं किया जाता है। स्टाइल के हिसाब से यह शब्द भी बदल जाते हैं, जैसे- एशियन मार्शल आर्ट में ज्यादातर “किआई”(KI AI) शब्द के प्रयोग का प्रचलन है। जिसका जापानी भाषा में मतलब है “ऊर्जा बितरित करना” इसे आप ऐसे समझ सकते हैं।

Means of the Word “KI AI!”

KI = Energy = ऊर्जा

AI = Delivered = बितरित

इनके अलावा और भी कई ऐसे शब्द हैं, जो कि प्रैक्टिस के दौरान तेज आवाज में बोले जाते हैं जो की निम्न प्रकार हैं- खेया, होया, क्योय, ख्या, थेए, आई, आदि इन सभी शब्दों का किक, पंच की प्रैक्टिस या हमले के दौरान तेज आवाज में उच्चारण किया जाता है, जिनका शाब्दिक अर्थ लगभग एक ही है।

All Martial Artists Shout during Attack or practice

आमतौर पर सभी मार्शल आर्टिस्ट प्रहार और अभ्यास करते समय तेज आवाज निकालते हैं। जो की गले के बजाय पेट से निकाली जाती है। जिससे की हमारे पेट की मासपेशियां बार-बार टाइट और लूज़ होती हैं, जो की आपकी बॉडी पर होने वाले हमलों को निष्क्रिय करने में काम आती है। यह एक अदभुत तकनीक है, जो की आपको इस लेख Why do you yell in martial arts में विस्तार से बताया गया है।

ऐसे ही हमारे ऊपर जब कोई हमला करता है, तो हम अपने पेट से तेज आवाज निकाल कर उसे ब्लॉक करते हैं ऐसा करने से हमारे पेट की मुख्य मांसपेशियां कस जाती हैं। जिससे गंभीर चोट लगने या नुकसान को रोकने में मदद मिलती है।

आपको बता दें कि मार्शल आर्ट सीखने के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जो की छात्रों के प्रैक्टिस करते समय तेज आवाज में चिल्लाने से विकसित होती है, इस तकनीक का सभी मार्शल आर्ट और खतरनाक खेलों में प्राचीन काल से ही उपयोग किया जाता है। साथियो मेरा मानना है की यह लेख Why do you yell in martial arts आपके प्रश्न के लिए काफी है।

साथियो अगर आप मार्शल आर्ट में तेज आवाज निकालने का वास्तव में अच्छा उदहारण देखना चाहते हैं, तब आप ब्रूस ली सर की कोई भी मूवी देख सकते हैं, उसे देखने के बाद आप अच्छे से समझ पाएंगे की मार्शल आर्ट में तेज आवाज निकालने से हमारी मांसपेशियां कैसे सक्रिय हो जाती हैं।

इस वीडियो में आपको ब्रूस ली सर की दस फिल्मों के खतरनाक फाइट सीन्स देखने को मिलेंगे। इन सीन्स को देखकर आप जान जायेंगे की आखिर फाइट करते समय आवाज निकलना कितना आवश्यक होता है। ध्यान रहे अगर मार्शल आर्ट सीख रहे हैं या सीखना चाहते हैं तो आपको प्रहार के साथ आवाज का तालमेल बनाना सीखना होगा।

निष्कर्ष

साथियो यह लेख पड़ने के बाद आपको अपने मार्शल आर्ट से सम्बंधित कई प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे क्यों कि इस लेख में बहुत ही बारीकी से कई उदाहरणों के साथ यह बताया गया है की मार्शल आर्ट में किक, पंच और ब्लॉक की प्रैक्टिस करते समय या किसी पर हमले के दौरान (चिल्लाना) तेज आवाज में क्या बोला जाता है और क्यों?

अगर आपको आज का यह पोस्ट Why do you yell in martial arts अच्छा लगा हो या आपके लिए सहायक हो तो इसे अपनों के साथ जरूर शेयर करें, और मार्शल आर्ट की सभी जानकारी हिंदी में प्राप्त करने के लिए हमारी हिंदी साइट कराटे सीखो डॉट कॉम को फॉलो करें, और अगर आप अपने घर रहकर मार्शल आर्ट सीखना चाहते है तो यहाँ क्लिक करें।

धन्यबाद आपका दिन शुभ हो!

Leave a Comment

Translate »